शरीर को फिट रखने के लिए योग करना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप रोजाना कैट काउ पोज करते हैं, तो शरीर में ये 5 बदलाव नजर आ सकते हैं-
अगर आप लंबे समय तक बैठने या खड़े रहने का काम करते हैं, तो ऐसे में रोजाना कैट काउ पोज करने से रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
इस पोज को रोजाना करने से कमर दर्द में राहत मिल सकती है। साथ ही, इससे मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
इस योगासन को रोजाना करने से फेफड़ों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है, क्योंकि इसे करते समय सांस अंदर-बाहर करनी पड़ती है।
इस योगासन को करने के दौरान पेट पर दबाव पड़ता है। जिसके कारण पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायता मिल सकती है।
अगर आप चिंता और तनाव की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में रोजाना कैट-काउ पोज करने पर तनाव से मुक्ति मिल सकती है।
अगर आपको शरीर में किसी तरह की समस्या या परेशानी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com