पान के पत्ते का पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस पत्ते का पानी पीने से शरीर को 5 शानदार लाभ मिल सकते हैं।
इस पत्ते में क्लोरोफिल, कैल्शियम, कैरोटिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं।
अगर आपका पाचन बिगड़ा हुआ हैं, तो डाइट में पान के पत्ते का पानी शामिल करना चाहिए। इसे पीने से पाचन दुरुस्त होता है।
कई लोगों के मुंह से बदबू आती है। ऐसे लोगों को भी पान के पत्ते का पानी पीना चाहिए। साथ ही, ओरल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।
डायबिटीज के मरीज भी पान के पत्ते का पानी पी सकते हैं। दरअसल, पान के पत्ते का पानी पीने से ब्लड शुगर का स्तर कम होता है।
मौसम में बदलाव के कारण कई लोगों को सर्दी जुकाम हो जाता है। लेकिन पान के पत्ते का पानी पीने से यह समस्या भी ठीक हो सकती है।
अगर सुबह आपको मल त्यागने में परेशानी होती हैं, तो खाली पेट पान के पत्ते का पानी पीना चाहिए। इसे पीने से मल नरम होता है।
एक पैन में 2 गिलास पानी और 5 पान के ताजी पत्तियां डालें। इन पानी को तब तक उबालें जब तक 1 गिलास न हो जाएं फिर छानकर पिएं।