चूने का पानी सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। नियमित रूप से इसका पानी पीने से शरीर को 5 जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं।
चूने का पानी पीने से शरीर की हड्डियों मजबूत होती हैं। दरअसल, इसके पानी में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।
जिन लोगों के दांतों में दर्द या झनझनाहट होती है उन्हें भी चूने का पानी पीना चाहिए। दांतों की समस्याओं में बेहद ही कारगर साबित होता है।
चूने के पानी पीने से नाखूनों को भी फायदे मिलता है। जिन लोगों के नाखून कमजोर होते है उनके लिए चूना पानी फायदेमंद होता है।
जिन लोगों के पेट में कीड़े हो उन्हें भी चूने का पानी पीना चाहिए। चूने के पानी में अम्लीय असर पाया जाता है, जो पेट के कीड़ों को दूर करने में उपयोगी है।
शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में चूने का पानी एक बेहतर विकल्प है। बता दें कि चूने के पानी के अंदर अम्लीय प्रभाव पाया जाता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलता है।
इसका सेवन करने के लिए रात को पानी में चूना भिगो दें। सुबह जब चूना नीचे बैठ जाए, तो ऊपर से केवल पानी को अलग कर लें। अब 2 चम्मच चूना पानी को गन्ने के जूस या नारियल पानी के साथ पिएं।
चूने का पानी इन 5 समस्याओं में फायदेमंद होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ