लाल केला खाने के 5 अद्भुत फायदे


By Arbaaj13, Mar 2025 12:20 PMnaidunia.com

आमतौर पर लोग पीले छिलके वाला केला खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी लाल रंग के छिलके वाला केला खाया हैं? आइए लाल केले खाने के 5 फायदे जानते हैं।

लाल केले में पोषक तत्व

लाल केला सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-सी, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं।

पाचन में सुधार

लाल केला खाने से पाचन में सुधार होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो पेट को दुरुस्त रखने में मददगार होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

लाल केले का सेवन करने से त्वचा भी हेल्दी रहती है, क्योंकि इसमें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण भरपूर पाए जाते हैं।

मिलती है एनर्जी

शरीर में तुरंत ऊर्जा बढ़ाने के लिए भी आप लाल केला खा सकते हैं। लाल केले में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जिससे एनर्जी मिलती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

लाल केला खाने से शरीर में इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। दरअसल, लाल केले में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं।

हड्डियों को मजबूती

लाल केले का सेवन करने से शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती है। केले में पोटैशियम और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

लाल केला सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

देसी काढ़ा बनाएं, फैटी लिवर होगा ठीक