Periods में मूड स्विंग्स कंट्रोल करेंगे ये 5 बेस्ट फूड्स


By Ram Janam Chauhan06, Mar 2025 01:04 PMnaidunia.com

अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स हो सकता है। ऐसे में खानपान का खास ध्यान रखने की जरूरत है। इसलिए, आज हम 5 बेहतरीन फूड्स बातएंगे, जो मूड स्विंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं।

केले का सेवन करे

केले में विटामिन बी-6 और पोटैशियम मौजूद होता है, जो मूड को बेहतर करने में मदद कर सकता है। साथ ही, पेट दर्द की समस्या भी कम होती है।

डार्क चॉकलेट का सेवन करे

पीरियड्स में हैप्पी हॉर्मोन को बढ़ाने के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इससे डोपामिन और सेरोटोनिन बढ़ सकते हैं।

दही का सेवन करे

दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो मानसिक तनाव और मूड स्विंग्स को कंट्रोल करने में मददगार है।

नट्स का सेवन करे

पीरियड्स के दौरान हैप्पी मूड बढ़ाने के लिए बादाम, चिया सीड्स, अखरोट और काजू का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

पालक का सेवन करे

पालक में आयरन, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो मूड को सुधारने में फायदेमंद हो सकते हैं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको इन फूड्स से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

खाली पेट खाएं यह 1 जादुई फल, पेट होगा कोने-कोने से साफ