आजकल ब्रश करने के बाद भी लोगों के दांत पीले हो रहे हैं। ऐसे में डाइट में इन 5 चीजों को शामिल करने से दांतो को सफेद बनाने में सहायता मिल सकती है।
अगर आप रोजाना एक सेब का सेवन करते हैं, तो इससे दांतों पर जमा गंदगी कम करने और मसूडों की सफाई करने में मदद मिल सकती है।
स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड मौजूद होता है। जिसकी वजह से दांतों पर लगे दाग-धब्बों को कम और उन्हें साफ करने में सहायता मिलती है।
अनानास में ब्रोमेलिन एंजाइम मौजूद होता है, जो दांतो पर जमा पीली परत को कम करने में मदद करता है। इसलिए, रोजाना अनानास का सेवन कर सकते हैं।
संतरा विटामिन सी और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसे रोजाना सेवन करने से दांतों को साफ कर सकते हैं।
गाजर का सेवन करने से दांतों पर जमा गंदगी को कम करने और मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। इसे रोजाना 1-2 सेवन करना फायेदमंद हो सकता है।
अगर आपको दांतों से जुड़ी समस्या कई दिनों से है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com