पलाश का शरबत गर्मियों में पीना शरीर के लिए वरदान माना जाता है। आइए जानते हैं कि पलाश का शरबत पीने से क्या फायदे मिलते हैं-
पलाश में एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक और हेपाटो प्रोटेक्टिव के गुण मौजूद होते हैं। इसका सेवन कई गंभीर समस्याओं फायदेमंद हो सकता है।
एक पैन में 2 कप उबला पानी रखें और उसमें पलाश के फूल डालें। साथ ही, मिश्री और केसर डालें। अच्छे से मिलाने के बाद फ्रिज में रखें। फिर इसका सेवन छानकर करें।
पलाश का शरबत पीने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है, क्योंकि इसमें डायबिटीज कंट्रोल करने वाले तत्व मौजूद होते हैं।
अगर आप बवासीर के मरीज हैं, तो पलाश का शरबत पीना चाहिए। इसका शरबत खून बवासीर में बहुत फायदेमंद साबित होता है।
अधिकतर लोग गर्मियों के मौसम में लू के शिकार होते हैं। इस समस्या से बचाव के लिए भी पलाश का शरबत पी सकते हैं।
पलाश के फूलों में मौजूद कृमिनाशक तत्व पेट के कीड़ों को दूर करने में प्रभावी होते हैं। इसका सेवन पेट दर्द का उपचार करने में भी लाभकारी हो सकता है।
इन समस्याओं में पलाश का शरबत फायदेमंद होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ