MP के 5 शानदार वाटरफॉल, मानसून सीजन में इन्हें नहीं देखा तो क्या देखा?


By Dheeraj Belwal13, Sep 2025 04:00 PMnaidunia.com

मध्य प्रदेश न सिर्फ अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए मशहूर है, बल्कि यहां की प्राकृतिक खूबसूरती भी हर किसी का मन मोह लेती है। खासकर यहां के झरने, जो सुकून, रोमांच और अद्भुत नज़ारे एक साथ पेश करते हैं।

धुआंधार जलप्रपात, जबलपुर

संगमरमर की घाटियों से टकराकर गिरता पानी जब धुंध और गूंज पैदा करता है, तो दृश्य किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है।

झरने का लें मजा

नाव से पास जाकर इस झरने का नज़ारा लेना एक यादगार अनुभव होता है।

बी फॉल्स, पचमढ़ी

पचमढ़ी की हरी-भरी वादियों और पहाड़ियों के बीच से गिरता यह झरना पूरे साल बहता रहता है।

नहाने और रिलैक्स करने के लिए परफेक्ट

इसके नीचे बना प्राकृतिक तालाब पिकनिक, नहाने और रिलैक्स करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट जगह है।

क्योटी जलप्रपात, रीवा

करीब 98 मीटर की ऊंचाई से गिरता यह झरना किसी प्राकृतिक चमत्कार से कम नहीं लगता।

प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग

घने जंगलों और पक्षियों की चहचहाहट से घिरी यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान है।

तिंछा जलप्रपात, इंदौर

इंदौर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित यह झरना लगभग 300 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है।

शांत वातावरण और मनमोहक दृश्य

शांत वातावरण और मनमोहक दृश्य इसे वीकेंड ट्रिप और घूमने-फिरने के लिए शानदार विकल्प बनाते हैं।

रानेह जलप्रपात, खजुराहो

बेसाल्ट और ग्रेनाइट की घाटियों से बहता यह झरना ‘मिनी ग्रैंड कैन्यन’ के नाम से भी जाना जाता है।

प्रकृति और इतिहास का अनोखा संगम

खजुराहो के प्राचीन मंदिरों के साथ इसका मेल प्रकृति और इतिहास का अनोखा संगम दिखाता है।

नॉर्थ-ईस्ट भारत की 5 खूबसूरत जगहें, जिन्हें देखकर आप भूल जाएंगे यूरोप और अमेरिका