आंतों की मजबूती के लिए क्या खाना चाहिए?


By Lakshita Negi21, Mar 2025 06:00 PMnaidunia.com

हमारी आंतों की हेल्थ हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होती है। लेकिन गलत खानपान और स्ट्रेस से आंतों में सूजन (इंफ्लेमेशन) हो सकती है, जिससे डाइजेशन से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स पैदा हो सकती हैं। कुछ खास फूड्स खाने से आंतों को हेल्दी रखा जा सकता है। आइए जानें।

हल्दी

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन आंतों की सूजन को कम करने में मदद करता है। इससे डाइजेशन अच्छा होता है और गैस, एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है।

दही

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे खाने से डाइजेशन अच्छा होता है और पेट में जलन और सूजन की दिक्कत कम होती है। 

अदरक

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं, जो आंतों की जलन को कम करने में मदद करती करती हैं। इससे डाइजेशन अच्छा होता है और कब्ज व पेट दर्द से आराम मिलता है। 

अलसी के बीज

अलसी के बीज में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और सॉल्युबल फाइबर आतों को हेल्दी रखते है, जिससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है। 

पपीता

पपीते में मौजूद पपेन नामक एंजाइम खाने को पचाने में मदद करते हैं। इससे आंतों की सूजन को कम करता है और मल त्याग को आसान बनाता है।

आंतों को हेल्दी रखने के अन्य उपाय

आंतो को हेल्दी और डाइजेशन को अच्छा रखने के लिए इन फूड्स के साथ खूब पानी पिएं, रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें और फास्ट फूड्स को खाने से बचें। 

आप भी अपनी डाइट में इन 5 एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स को शामिल करें और आंतों को मजबूत बनाएं। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

नारियल पानी पीने के नुकसान क्या होते हैं?