वास्तु के अनुसार, घर में पौधे सजावट के लिए ही नहीं बल्कि आस-पास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।
मनी प्लांट को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
एलोवेरा का पौधा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे घर की बालकनी में लगाने से हवा को साफ,नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिल सकती है।
अगर आप घर की बालकनी में तुलसी का पौधा लगाते हैं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, इसे हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है।
फेंग शुई के अनुसार, अगर आप घर में जेड प्लांट का पौधा लगाते हैं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है।
अगर आप शमी का पौधा लगाते हैं, तो इसे दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे धन संबंधी समस्याएं कम हो सकती हैं।
अगर आप घर की बालकनी में इन 5 तरह के पौधों को लगाते हैं, तो इससे मानसिक शांति मिल सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com