प्रभु हनुमान की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में हनुमान जयंती के दिन ये 5 कार्य करना शुभ माना जाता है।
इस दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों को दान-दक्षिणा करना शुभ माना जाता है। ऐसे में धन और कपड़े का दान कर सकते हैं।
हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सुंदरकांड का पाठ करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं।
हनुमान जयंती के दिन प्रभु हनुमान से संबंधित मंत्रों का जाप करने से नकारात्मक शक्ति और तनाव दूर करने में मददगार है।
इस दिन प्रभु हनुमान को लाल रंग से जुड़ी वस्तुएं अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसमें लाल वस्त्र, फूल और सिंदूर अर्पित कर सकते हैं।
हनुमान जंयती के शुभ अवसर पर बंदरों को भोजन कराने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। साथ ही, प्रभु हनुमान प्रसन्न होते हैं।
इस दिन अगर आप ये 5 काम करते हैं, तो प्रभु हनुमान प्रसन्न हो सकते हैं। साथ ही, आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com