मोटापे से निजात दिलाते हैं ये 5 लाभकारी योगासन


By Arbaaj18, Sep 2024 02:23 PMnaidunia.com

मोटापा गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण हो सकता है। इससे निजात पाने के 5 योगासन करने चाहिए। आइए जानते है किन 5 योगासन से मोटापा कम हो सकता है।

मोटापे की समस्या

मोटापा किसी तरह की बीमारी नहीं है, लेकिन इसके कारण कई समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए, मोटापा अच्छा नहीं माना जाता है।

सूर्य नमस्कार करें

मोटापे से निजात पाने के लिए रोजाना सुबह के समय सूर्य नमस्कार करना चाहिए। इस योगासन को करने से मोटापा कम होता है।

नौकासन करें

नौकासन मोटापे से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकता है। नौकासन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिसके कारण मोटापा कम होता है।

भुजंगासन करें

मोटापे को कम करने के लिए भुजंगासन कर सकते है। भुजंगासन करने से आसानी से शरीर की चर्बी कम होने लगती है।

सर्वांगासन करें

सर्वांगासन करने से मेटाबॉलिज्म तेज करने में मदद मिलती है, जिससे भोजन अच्छी तरह से पचता है और तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

उत्कटासन करें

उत्कटासन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। पाचन और मेटाबॉलिज्म जितना बेहतर होगा वजन उतनी तेजी से कम होता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पाचन सुधारने के लिए खाएं ये फल