दंडासन करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। योगासन शरीर को मजबूत और कई बीमारियों से राहत दिलाता है।
अगर आप दिनभर तनाव को कम से कम रखना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह दंडासन करना चाहिए। दंडासन करने से तनाव कम होता है।
दंडासन करने से पाचन की प्रक्रिया भी बेहतर होती है, जिससे आपको पेट में जुड़ी परेशानी जैसे- कब्ज, पेट में मरोड़ और दर्द से राहत मिल सकता है।
अक्सर लोग पीठ की हड्डी के लिए किसी तरह का एक्सरसाइज या योगासन नहीं करते हैं। दंडासन करने से पीठ की हड्डी मजबूत होती है।
रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने के लिए भी आप रोजाना दंडासन कर सकते हैं। दंडासन नियमित रूप से करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत और लचीली बनती हैं।
जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं उनको दंडासन करना चाहिए। दंडासन करने से कंधों में खिंचाव आता है और दर्द कम होता है।
दोनों पैरों को आगे की ओर फैलाएं और उन्हें आपस में चिपकाएं। इसके बाद अपने दोनों पैरों की उंगलियों को अपने शरीर की ओर खींचें। इसके बाद दोनों हाथों को सीधा और हथेलियों को फर्श पर रखें। अब छाती को उठाए रखें और कॉलरबोन को फैलाएं। इस मुद्रा में करीब 20 सेकंड से एक मिनट तक रहें।
इस तरह रोजाना 10 मिनट दंडासन करना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ