बढ़ा हुआ पेट न केवल देखने में खराब लगता है बल्कि यह सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। मोटापे को बीमारियों का घर भी कहा जाता है।
अगर आप भी अपने मटके जैसे पेट से परेशान है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आपको पेट कम करने में मदद मिलेगी।
पेट को तेजी से अंदर करने के लिए गर्म पानी में नींबू को निचोड़कर पीना चाहिए। ऐसा दिन में 3 बार करें, इसका आपको फास्ट असर देखने को मिलेगा।
1 गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा रातभर भिगोकर सुबह उबालें। इसे छानकर खाली पेट पिएं। पेट की सूजन और गैस कम होगी, जिससे पेट अंदर जाएगा।
पेट को तेजी से कम करने के लिए हल्दी का पानी असरदार है। इससे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इससे पेट की चर्बी कम होती है।
पेट को कम करने में सौंफ का पानी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए 1 चम्मच सौंफ को 1 गिलास पानी में रातभर भिगोकर रखें। सुबह इसे छानकर पिएं।
पेट को अंदर करने में योगासन बड़े कमाल के साबित हो सकते हैं। इसके लिए रोजाना कपालभाति प्राणायाम करें। इसे रोज 5-10 मिनट करें, इससे पेट की चर्बी तेजी से घटेगी।
यह सभी नुस्खे आपके गुब्बारे जैसे पेट को अंदर करने में मदद करेंगे। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के पढ़ते रहें naidunia.com