गर्मियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए रोजाना अनुलोम-विलोम करना फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं, इस बारे में-
गर्मियों के मौसम में शरीर जल्दी थक जाता है, लेकिन रोजाना अनुलोम-विलोम करना शरीर में एनर्जी की कमी को पूरा करने में मददगार है।
गर्मियों के मौसम में तेज हवाओं और धूप के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में अनुलोम-विलोम करना फायदेमंद हो सकता है।
अनुलोम-विलोम के नियमित अभ्यास से मन शांत होता है। जिससे मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ेपन की समस्या कम हो सकती है।
गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को गैस और अपच की समस्या हो सकती है। ऐसे में इस योगासन को करने से पेट के अंगों को सक्रिय करने में मदद मिल सकती है।
अनुलोम-विलोम को करने के लिए नाक के एक हिस्से से सांस लें और दूसरे हिस्से से छोड़ें ऐसा करीब 5-10 मिनट करना लाभदायक हो सकता है।
अगर आपको अनुलोम-विलोम से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com