अगर आप चेहरे को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो ऐसे में हल्दी, दूध और चंदन के इस शक्तिशाली लेप को बनाकर चेहरे पर लगाना फायदेमंद हो सकता है।
दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो चेहरे को एक्सफोलिएट करने और डेड स्किन सेल्स को कम करने में मदद कर सकता है।
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं।
अगर आप चेहरे पर हल्दी, चंदन और दूध का लेप बनाकर लगाते हैं, तो गर्मी में होने वाले टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को जलन या खुजली की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप इस लेप को हफ्ते में 2-3 बार लगाते हैं, तो स्किन एलर्जी से राहत मिल सकती है।
तेज गर्मी के कारण कई लोगों की स्किन ऑयली हो जाती है। जिसे कम करने के लिए अगर आप यह लेप इस्तेमाल करते हैं, तो राहत मिल सकती है।
अगर आपको बताए गए नुस्खों से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com