महिलाओं के लिए लाभदायक है चक्की चालनासन, जानें सही विधि


By Arbaaj25, May 2025 01:40 PMnaidunia.com

चक्की चालनासन महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। इस आसन को करने से शरीर को कई अद्भुत फायदे मिलते हैं।

चक्की चालनासन के 4 फायदे

महिलाओं से जुड़ी 4 समस्याओं में चक्की चालनासन फायदेमंद होता है। यह आसन महिलाओं को रोजाना करनी चाहिए।

चक्की चालनासन की विधि

इस आसन को करने से पहले दंडासन में बैठें। उसके बाद पैरों को कूल्हे की चौड़ाई से थोड़ा और फैलाएं। हाथों को जमीन पर सीधा रखें और अपनी नजरों को सामने की तरफ रखें फिर हाथों को सामने की तरफ लेकर जाएं और हथेलियां चेहरे की तरफ रखें। हाथों को बाएं से दाएं की तरफ लेकर जाएं। अब गोल-गोल चक्की की तरह घुमाएं। इस क्रिया को दूसरी तरफ से भी घुमाएं।

कमर दर्द से राहत

अक्सर महिलाओं को कमर में दर्द की शिकायत रहती हैं। चक्की चालनासन करने से कमर का दर्द काफी कम हो सकता है।

प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार

चक्की चालनासन करने से प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार होता है, क्योंकि यह आसन प्रजनन अंगों को मजबूत करता है, जो गर्भधारण के चांस को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

पेल्विक एरिया को मजबूती

नियमित रूप से चक्की चालनासन करने से महिलाओं की पेल्विक एरिया को मजबूती मिलती है। हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए पेल्विक एरिया का मजबूत होना जरूरी है।

पीरियड्स के दर्द से राहत

पीरियड्स के दौरान भी चक्की चालनासन करना चाहिए। इसे करने से पेट और कमर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, जिससे पीरियड्स का दर्द कम होता है।

चक्की चालनासन महिलाओं के लिए एक बेहतर आसन है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बिना महंगे क्लीनर के इन 3 तरीकों से चमकाएं घर