चेरी टमाटर पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसे खाने से कई शारीरिक समस्याओं से सुरक्षित रहा जा सकता है। आइए चेरी टमाटर खाने के 5 फायदे जानते हैं।
चेरी टमाटर का सेवन करने से पाचन संबंधित समस्याओं में फायदा मिलता है, क्योंकि इसमें उच्च फाइबर की मात्रा होती है।
चेरी टमाटर का खाने हार्ट के लिए फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, इस टमाटर में लाइकोपीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं।
अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो रही हैं, तो भी चेरी टमाटर खा सकते है। इसमें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं।
चेरी टमाटर खाने से हानिकारक यूवी किरणों बचाव होता है, क्योंकि टमाटर में 90 प्रतिशत पानी होता है। साथ ही, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है।
चेरी टमाटर में विटामिन-के पाया जाता है, जो कैल्शियम को अवशोषित करने में सहायक होता है। कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं।
चेरी टमाटर का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। इसे आप सलाद बनाकर, भूनकर या फिर चेरी टमाटर की चटनी बनाकर खा सकते हैं।
चेरी टमाटर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ