नीम की पत्तियों का इस्तेमाल दवा के रूप में कई सदियों से हो रहा है। इसका पत्ता चबाना भी लाभकारी होता है। आइए जानते है कि इसका पत्ता चबाने से कौन से 5 फायदे मिलते हैं।
नीम की पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, और एंटी-फंगल गुण के गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण के खतरे को कम करते है।
अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 1-2 नीम की पत्तियों का सेवन करते है, तो कैंसर का खतरा कम होता है। दरअसल, इसमें एंटी-कैंसर गुण होते हैं।
सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से हाई ब्लड शुगर भी कंट्रोल होता है क्योंकि इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं।
रोज 1-2 नीम की पत्तियों को चबाने से पाचन ठीक रहता है, क्योंकि इसका सेवन करने से बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं।
नीम के पत्तों को चबाने से मुंह से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। दरअसल, नीम के पत्तों को चबाने से कैविटी से निजात मिलती है।
नीम की पत्तियों को रोजाना सुबह खाली पेट चबाना अधिक फायदेमंद माना जाता है। एक दिन में 2 पत्तों से अधिक न चबाएं।