मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इसलिए, पौराणिक काल में मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाया जाता था। आज हम मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने से मिलने वाले 5 फायदों के बारे में बताएंगे-
मिट्टी के बर्तन में भोजन पकाने से स्वाद और महक बढ़ जाती है। जिसकी वजह से खाना स्वादिष्ट लगता है।
अगर आप मिट्टी के बर्तन में खाना पकाते हैं, तो इससे सब्जी में मौजूद पोषक तत्वों को सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है।
अगर आप मिट्टी के बर्तन में खाना बनाते हैं, तो इसे पकाने में कम तेल की जरूरत होती है। जिसकी वजह शरीर में कोलेस्टॉल कंट्रोल हो सकता है।
नॉन स्टिक पैन में कई तरह के हानिकारक केमिकल की परत चढ़ाई जाती है, जो पर्यावरण को नुकासन पहुंचाते है, लेकिन मिट्टी के बर्तन में ऐसा कुछ नहीं होता है।
मिट्टी के बर्तन में भोजन पकाने से गैस, एसिडिटी और पेट संबंधी बीमारियां कम होती हैं, क्योंकि मिट्टी में अल्कालाइन गुण होते हैं, जो भोजन में एसिड की मात्रा कम कर सकते हैं।
अगर आपको मिट्टी के बर्तन में भोजन खाने से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com