नसों के अंदर से गंदा कोलेस्ट्रॉल को मोम की तरह पिघलाने के लिए डाइट में पांच चीजों को शामिल करना पड़ेगा। आइए इन पांच कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली चीजों के नाम जानते हैं।
गलत खानापन करने के कारण नसों में गंदा कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है, जिसका सीधा प्रभाव हार्ट पर पड़ता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
दूसरे तेलों के मुकाबले में जैतून का तेल कोलेस्ट्रॉल वालों के लिए फायदेमंद होता है। जैतून के इस्तेमाल से गंदा कोलेस्ट्रॉल मोम की तरह बाहर निकल सकता है।
गंदा कोलेस्ट्रॉल बाहर करने के लिए रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कली खाएं। लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो गंदा कोलेस्ट्रॉल कम करता है।
गंदा कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अलसी के बीज का पाउडर बनाकर गर्म पानी के साथ लें। इसमें फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है।
खराब कोलेस्ट्रॉल नसों से बाहर निकलने के लिए आप डाइट में नट्स शामिल करें। कोलेस्ट्रॉल वालों को रोजाना एक मुठ्ठी नट्स खाना चाहिए।
गंदा कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के लिए आप अजवाइन का पानी या अजवाइन को खानपान में शामिल कर सकते हैं।
इन पांच चीजों की मदद से गंदा कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ