जैतून के तेल को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है। ऐसे में इसे रोजाना भोजन बनाते समय इस्तेमाल करने पर कई लाभ मिल सकते हैं।
जैतून तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। जिसकी वजह से दिल स्वस्थ रहता है।
अगर आप सूजन की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में रोजाना जैतून तेल में भोजन बनाकर सेवन करने से इस समस्या से राहत मिल सकती है।
जैतून तेल में विटामिन ई, पॉलीफेनॉल्स और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने में मदद करते हैं।
जैतून तेल में भोजन बनाकर सेवन करने से पाचन शक्ति को सुधारने में मदद मिलती है। जिसकी वजह से कब्ज और अन्य पेट संबंधी बीमारियों से राहत मिल सकती है।
जैतून तेल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। जिसकी वजह से त्वचा को ग्लोइंग और जवां नजर आती है।
अगर आपको जैतून तेल से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इसे सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com