धनिया और पुदीना दोनों की पत्तियां सेहत के लिए अमृत मानी जाती हैं। इस दोनों का पानी पीने से 5 समस्याओं में राहत मिल सकती हैं।
इसका पानी बनाने के लिए 1 गिलास पानी में धनिया और पुदीना की पत्तियां बराबर लें फिर पानी को उबालें। पानी आधा होने के बाद उसे छानकर पिएं।
गलत खानपान के कारण शरीर में गंदगी जमने लगती है। बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप धनिया और पुदीना का पानी पी सकते हैं।
अगर कोई बढ़ते शरीर के वजन से परेशान है, तो डाइट में धनिया और पुदीना का पानी शामिल करें। इस पानी को पीने से कैलोरी बर्न होती है।
अगर आपके पेट में जलन, गैस या अन्य समस्या होती हैं, तो धनिया और पुदीने की पत्तियों का पानी पीना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट से जुड़े रोगों में फायदेमंद होती है।
धनिया और पुदीना का पानी पीने से पेशाब में संक्रमण या इंफेक्शन की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही, पेशाब से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।
धनिया और पुदीना का पानी पीने से स्किन को भी फायदा मिलता है। दरअसल, इससे ब्लड प्यूरिफाई होता है, चेहरे का भी नूर बढ़ता है।
धनिया और पुदीना का पानी पीने से इन 5 समस्याओं में राहत मिलती हैं। हेल्थ से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ