सर्दियों में पिएं दालचीनी, ये रोग रहेंगे आपसे कोसों दूर


By Ritesh Mishra21, Jan 2025 02:15 PMnaidunia.com

सर्दियों के दिनों में बीमारियों से बचने के लिए शरीर को गर्म बनाए रखना काफी जरूरी है। ऐसे में दालचीनी का ड्रिंक एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

दालचीनी का पानी पीने के फायदे

यह शरीर को ठंड और बीमारियों से बचने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी मददगार है। आज हम इस लेख में दालचीनी के पानी के फायदे के बारे में जानेंगे।

सर्दी-जुकाम के लिए दालचीनी का पानी

सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए और शरीर को गर्म रखने के लिए दालचीनी का पानी एक बेहतर विकल्प है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

वजन कम करने के लिए दालचीनी का पानी

दालचीनी का पानी-पीने से मेटाबॉलिज्म लेवल बढ़ाने में मदद मिलती है। यह शरीर के कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

दालचीनी का पानी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

स्किन पर निखार के लिए दालचीनी का पानी

दालचीनी का पानी-पीने से ब्लड प्यूरीफाई होता है, जो स्किन को निखारने में मदद करती है। इससे मुंहासे और अन्य त्वचा की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

दालचीनी का पानी कैसे बनाए?

दालचीनी का पानी बनाने के लिए 1 गिलास पानी में 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर या एक दालचीनी की स्टिक डालें। अब एक पैन में पानी उबालें। फिर इसमें दालचीनी पाउडर या दालचीनी की स्टिक डालें और इसे 5 मिनट उबालें।

कब पिएं दालचीनी का पानी?

दालचीनी का पानी सुबह खाली पेट काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो दिन में 2 बार इसे पिएं।

इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

गठिया का दर्द होगा कम, रोजाना करें इस तेल से मालिश