साइकिल चलाना एक अच्छी और फायदेमंद फिजिकल एक्टिविटी है। आजकल लोगों की फिजिकल एक्टिविटी और साइकिल चलाने की आदत कम हो चुकी हैं।
अगर आप आपने शरीर को बढ़ती उम्र से साथ भी टनाटन रखना चाहते हैं, तो रोजाना कम से कम 5 मिनट साइकिल चलानी चाहिए।
रोजाना 5 मिनट साइकिल चलाने से शरीर का वजन नहीं बढ़ता है। शरीर का वजन कंट्रोल रहने से कई समस्याएं दूर रहती है।
नियमित रूप से साइकिल चलाने से हार्ट दुरुस्त रहता है। हार्ट से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए यह एक अच्छी फिजिकल एक्टिविटी है।
साइकिल चलाने से फेफड़ों को ज्यादा ऑक्सीजन लेने और शरीर में सही तरीके से पहुंचाने में मदद करता है, जिससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है।
अगर आप अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं, तो रोजाना 5 मिनट साइकिल चलानी चाहिए। इससे नींद की क्वालिटी बेहतर होती है।
अगर आप रोजाना साइकिल चलाते हैं तो इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। यह सर्दी, जुकाम और अन्य संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है।