अंडा प्रोटीन सहित कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर फूड है, लेकिन इसे इन 3 चीजों के साथ खाने से इसकी शक्ति बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
अगर आप इन फूड्स को अंडे के साथ मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे दिन भर शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
पालक में आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ऐसे में इसे अंडे के साथ मिलाकर खाने से खून की कमी दूर हो सकती है।
ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है और इसे अंडे के साथ मिलाकर खाने से शरीर में कमजोरी की समस्या दूर हो सकती है।
टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, इसे अंडे के साथ मिलाकर खाने से स्वाद भी बढ़ जाता है।
अगर अंडे को इन चीजों के साथ मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे पाचन शक्ति को सुधारने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको अंडे से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com