रोजाना 2 मिनट Garland Pose करने के 5 बड़े फायदे


By Ram Janam Chauhan09, Mar 2025 02:16 PMnaidunia.com

Garland Pose को मलासन भी कहा जाता है। इस योगासन को करने से शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

मलासन शरीर लचीला बनाए

अगर आपको शरीर में दर्द की समस्या रहती है, तो ऐसे में मलासन करने से शरीर को लचीला बना सकते हैं, जिससे दर्द की समस्या दूर हो सकती है।

मलासन पाचन मजबूत बनाए

रोजाना मलासन करने से गैस,कब्ज और पेट संबंधी अन्य बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। साथ ही, इससे शरीर स्वस्थ रहता है।

मलासन वजन घटाने में फायदेमंद

रोजाना सुबह के समय मलासन का अभ्यास करने पर शरीर के निचले हिस्से की चर्बी को घटाने में सहायता मिल सकती है।

मलासन हड्डियों को मजबूत बनाए

इस आसन को रोजाना करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, शरीर भी फिट रहता है।

मलासन हार्मोन संतुलन बनाने में मददगार

मलासन महिलाओं और परुषों दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए, इसे रोजाना करने से शरीर में हार्मोन संतुलन बनाने में मदद मिलती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको शरीर में गंभीर समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

क्या टोपी पहनने से बाल ज्यादा झड़ते हैं?