बढ़ते उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स का आना आम बात है। लेकिन, जब यह उम्र से पहले दिखने लग जाए, तो यह चिंता का विषय बन सकता है।
चेहरे पर झुर्रियां नजर आने के पीछे खराब लाइफस्टाइल, तनाव, प्रदूषण और गलत जीवन शैली हो सकती है।
आज हम इस लेख में आपको रात को सोने से पहले 2 ऐसी चीजों को लगाने के बारे में बताएंगे, जिससे झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है।
हम बात कर रहें हैं शहद और एलोवेरा जेल की। यह झुर्रियों को दूर करने के लिए रामबाण मानी जाती है।
शहद में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। वहींं, एलोवेरा जेल में विटामिन-सी, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। इसे लगने से चेहरे पर कसाव आती है।
इसे रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। इस मास्क को बनाने के लिए 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगा कर 5 मिनट मसाज करें और रात भर चेहरे पर लगा छोड़ दें। सुबह चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
इसे सप्ताह में 3-4 बार करने से झुर्रियां कम होने लगती हैं। इससे स्किन को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है।
झुर्रियों को कहें अलविदा, रात को सोने से पहले लगाएं ये चीजें। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com