गोमुखासन करने से शरीर को मिलते हैं 5 लाभ


By Arbaaj18, Feb 2025 03:56 PMnaidunia.com

योगासन करना शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। योगासन करने से शरीर से जुड़ी कई समस्याओं से राहत भी मिलती है।

गोमुखासन करने का आसान तरीका

योग मैट पर क्रॉस पोजीशन में बैठ जाएं फिर अपने दाएं हाथ को कंधे के ऊपर करें और कोहनी के पास से मोड़कर अपनी पीठ के पीछे जितना अधिक हो सके ले जाएं। उसके बाद बाएं हाथ को भी कोहनी के पास से मोड़े और पेट के साइड से पीछे की ओर पीठ पर ले जाएं फिर पीठ के पीछे हाथों को एक दूसरे से पकड़ लें। इस मुद्रा में 10-12 बार सांस लें।

श्वसन संबंधी समस्याएं रहती है दूर

अगर आप रोजाना कुछ मिनट गोमुखासन करते हैं, तो श्वसन संबंधी समस्याएं से कोसों दूर रह सकते है। साथ ही, अस्थमा के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।

रीढ़ की हड्डी होती है मजबूत

रोज लोग ऑफिस में काम करते हैं उन्हें गोमुखासन करना चाहिए, क्योंकि इस आसन के दौरान रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है।

पैर की मांसपेशियों होगी मजबूत

अगर आपके पैर की मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं, तो रोजाना सुबह गोमुखासन करें। इसे करने से पैर की मांसपेशियों मजबूत बनती है।

डायबिटीज का खतरा कम

नियमित रूप से गोमुखासन करने से आप डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या से भी बच सकते हैं। गोमुखासन से शुगर कम होता है।

गर्दन की दर्द से राहत

अगर आपके गर्दन वाले हिस्से में दर्द होता हैं, तो रोजाना सुबह गोमुखासन करना फायदेमंद हो सकता है। गोमुखासन गर्दन के दर्द को कम करता है।

गोमुखासन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Korean Glass स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं ये चीजें