शरीर में होने वाला जोड़ों का दर्द एक बीमारी है, जो उम्र के साथ हो सकती है। कई बार कुछ लोग इनके लिए पूरी तरह से दवाइयों पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपायों से इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।
आयुर्वेद में नाभि में तेल लगाने का खास महत्व माना गया है। ऐसा माना जाता है कि नाभि में तेल लगाने से कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं नाभि में दो बूंद नारियल का तेल डालने से क्या होता है?
नारियल का तेल नाभि में डालने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
इसे रोजाना रात को नाभि में लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। यह ड्राई और डल स्किन को हाइड्रेट करता है।
नाभि में तेल लगाने से डाइजेस्टिव सिस्टम एक्टिव होता है। जिससे कब्ज, अपच और गैस की समस्या में आराम मिलता है।
नारियल तेल स्कैल्प को जरूरी पोषण पहुंचाता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं। इससे डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या कम हो सकती है।
नाभि में नारियल तेल लगाने से नसों को आराम मिलता है और तनाव कम होता है। यह बेहतर नींद लाने में मदद करता है।
इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com