रोजाना मयूरासन करने के ये 5 फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान


By Ram Janam Chauhan10, Jun 2025 01:33 PMnaidunia.com

योग शरीर के लिए फायदेमंद है। इसलिए, आज हम रोजाना मयूरासन करने के फायदे के बारे में बताएंगे। यह योग करने में मुश्किल हो सकती है, लेकिन इसके फायदे अनेक हैं-

पाचन शक्ति के लिए लाभदायक

अगर आप रोजाना मयूरासन करते हैं, तो इससे पेट के हिस्सों पर दबाव पड़ता है। जिससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं।

शरीर करें डिटॉक्स

मयूरासन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिससे शरीर डिटॉक्स होता है और जहरीले तत्व बाहर निकलते हैं।

वजन कम करने में मददगार

रोजाना सुबह के समय मूयरासन करने से बढ़ते वजन की समस्या को कम कर सकते हैं। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद करता है।

मिलती है मानसिक शांति

इसे करने से शरीर में तनाव की समस्या कम होती है, जिससे मानसिक शांति मिल सकती है। साथ ही, दिमाग शांत होता है।

शरीर को मिलती है मजबूती

मयूरासन का नियमित अभ्यास करने से शरीर को मजबूती मिलती है। जिससे आप स्वस्थ और एनर्जेटिक रहते हैं।

योग शिक्षक से परामर्श लें

अगर आपको मयूरासन करने के दौरान किसी तरह की परेशानी होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार योग शिक्षक से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

5 चीजों को खाने से आती है बढ़िया नींद