आंवला जूस शरीर के लिए वरदान माना जाता है। दरअसल, इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो शारीरिक समस्याओं में फायदेमंद होते है।
अगर कोई व्यक्ति रोजाना 1 गिलास आंवला जूस 2 हफ्ते तक पीता है, तो उसके शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं।
2 हफ्ते तक आंवले का जूस पीने से बालों को मजबूती मिलती हैं। दरअसल, आंवले में विटामिन-सी पाया जाता है, जो बालों के लिए फायदेमंद होता है।
आंवला का जूस पेट के लिए भी अच्छा होता है। 2 हफ्ते तक आंवले का जूस पीने से पाचन दुरुस्त होता है। पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है।
शुगर के मरीजों के लिए भी आंवला का जूस फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शुगर बढ़ने नहीं देता है।
2 हफ्ते तक आंवला जूस पीने से वजन भी कम होता है, क्योंकि इसमें उच्च फाइबर पाया जाता है, जो वजन को घटाता है।
आंवला में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बरकरार रखता है।