मसूर की दाल सीमित मात्रा में खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि मसूर दाल खाने से कौन से 5 फायदे मिलते है?
मसूर दाल में कई गुणकारी पोषक तत्व होते है, जो सेहत के वरदान माना जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन-बी और जिंक पाया जाता हैं।
मसूर की दाल का सेवन करने से पाचन ठीक रहता है। दरअसल, मसूर में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन के लिए अच्छा होता है।
सीमित मात्रा में मसूर की दाल का सेवन करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है, क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है।
अगर आप ब्लड शुगर के मरीज है, तो मसूर की दाल फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, मसूर दाल लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है।
अगर आप सीमित मात्रा में मसूर की दाल का सेवन करते है, तो हड्डियों को भी मजबूती मिलती है, क्योंकि दाल में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है।
मसूर की दाल का सेवन करने से इम्यूनिटी भी कमजोर नहीं होती है, क्योंकि इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करती है।