सेब पोषक तत्व से भरपूर फल है। सेब खाने के साथ ही इसका जूस भी पिया जाता है। इसका जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
अक्सर लोग जूस का सेवन नाश्ते में या दोपहर में करते है, लेकिन सेब का जूस खाली पेट भी पीना फायदेमंद होता है।
अगर कोई बढ़ते हुए वजन से परेशान है, तो उसे खाली पेट सेब का जूस पीना चाहिए। सेब का जूस पीने से वजन कम होता है।
जिन लोगों का पेट दुरुस्त नहीं रहता है उनके लिए भी सेब का जूस खाली पेट पीना कारगर साबित होता है। खाली पेट जूस पीने से पेट दुरुस्त रहता है।
खाली पेट सेब का जूस पीने से अस्थमा से बचा जा सकता है। इसके साथ ही, अगर को अस्थमा का मरीज है, तो उसके लिए भी फायदेमंद होता है।
खाली पेट सेब का जूस पीने से आंखों की रोशनी बरकरार रहती है, क्योंकि इसमें विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
सेब का जूस कोलेस्ट्रॉल की समस्या में भी फायदेमंद होता है। खाली पेट जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल हाई काफी हद तक नहीं होता है।
सेब का जूस खाली पेट पीने से ये 5 फायदे मिलते है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ