इलायची का पानी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। पानी रात को सोने से पहले पीना चाहिए। आइए इससे होने वाले 5 फायदों को जानते है।
इलायची में मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
सोने से पहले इलायची का पानी पीने से वजन कम हो सकता है। दरअसल, इसमें उच्च फाइबर पााया जाता है, जो वजन कम करता है।
अगर किसी का मेटाबॉलिज्म स्लो हो तो उसे भी सोने से पहले इलायची का पानी पीना चाहिए। इसका पानी मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है।
रात को इलायची वाला पानी पीने से आपकी मुंह की गंदगी साफ होती है। इसमें मौजूद गुण मुंह के बैक्टीरिया को दूर करते हैं।
सोने से पहले इलायची का पानी पीने से बीपी कंट्रोल हो सकता है, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है।
इलायची वाला पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ इलायची वाला पानी बाहर निकलता है।
1 गिलास पानी में एक इलायची डालकर उबालें। पानी का रंग जब बदल जाए, तो उसे हल्का ठंडा करके छानकर पिएं।