अक्सर अपने देखा होगा कि लोग साबुत धनिया का इस्तेमाल मसाले के तौर पर खाने-पीने वाली चीजों में करते हैं, लेकिन इसका पानी बनाकर भी पिया जाता है।
धनिया पानी बनाने के लिए साबुत धनिया 1 चम्मच लें और फिर उसको 1 गिलास पानी में रात भर के लिए भिगोकर छोड़ दें। सुबह पानी को छानकर पिएं।
ब्लड शुगर के मरीजों के लिए धनिया का पानी लाभकारी होता है। धनिया पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
अगर आप शरीर का वजन कम करना चाहते हैं, तो भी साबुत धनिया का पानी पी सकते है। धनिया पानी में क्वेरसेटिन नामक तत्व होता है, जो वजन को कम करता है।
आंतों में गंदगी जम जाती है ऐसे में समस्याएं होने लगती हैं। सुबह खाली पेट धनिया पानी पीने से आंतों की सफाई होती है।
अगर आप चाहते हैं कि स्किन हेल्दी रहे, तो डाइट में धनिया का पानी शामिल करना चाहिए। धनिया पानी पीने में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो स्किन को हेल्दी रखती है।
साबुत धनिया का पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। साबुत धनिया में विटामिन-सी होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करती है।