यह लोग भूलकर भी न पिएं हल्दी वाला दूध, पड़ सकता है महंगा!


By Ritesh Mishra25, Dec 2024 12:00 PMnaidunia.com

हल्दी वाला दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। चलिए जानते हैं कि किसको इसका सेवन नहीं करना चाहिए?

लो ब्लड प्रेशर के मरीज

हल्दी के दूध का सेवन ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। जिन लोगों को पहले से लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें हल्दी के दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

गैस्ट्रिक की समस्या

जिन लोगों को गैस्ट्रिक की समस्या होती है, उन लोगों को हल्दी वाला दूध पीने से परहेज करना चाहिए। इससे गैस्ट्रिक की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती हैं।

एलर्जी की समस्या

कुछ लोगों को स्किन पर एलर्जी की समस्या होती है, ऐसे लोगों को हल्दी वाला दूध पीने से परहेज करना चाहिए।

किडनी की परेशानियों से जूझ रहे लोग

किडनी संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को हल्दी का दूध पीने से परहेज करना चाहिए। ऐसा न करने से परेशानियों और बढ़ सकती हैं।

खून की कमी

जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी हो रही हो, उन्हें हल्दी वाला दूध पीने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, हल्दी, शरीर की आयरन को अवशोषित करने की क्षमता को कम कर सकती है, जिससे आयरन की कमी हो सकती है।

गर्भावस्था के दौरान

गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को हल्दी वाला दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको लिवर से संबंधित समस्या है, तो हल्दी वाला दूध पीने से परहेज करना चाहिए।

ज्यादा गर्मी

अगर आपको ज्यादा गर्मी लगती है, तो हल्दी के दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है, जिससे और भी ज्यादा गर्मी लग सकती है। इससे जलन जैसे समस्याएं हो सकती हैं।

इसी तरह की हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहे NAIDUNIA.COM

रोज 1 कीवी खाने से होते हैं ये जबरदस्त फायदे