करी पत्ता का पानी पीने से मिलते हैं 5 फायदे


By Arbaaj09, Nov 2024 11:28 AMnaidunia.com

करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन शरीर के लिए वरदान माना जाता है। लेकिन क्या आपने करी पत्ते का पानी पिएं है? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं कि पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं?

करी पत्ता पानी

बर्तन में एक गिलास पानी और 2 ताजे करी पत्ते डालकर उबालें। पानी जब आधा हो जाए, तो गैस बंद कर दें। पानी को छान लें अब आपका करी पत्ता पानी तैयार है।

पाचन दुरुस्त

करी पत्ता पानी पीने से पाचन दुरुस्त होता है, क्योंकि इसमें उच्च फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को ठीक करने में सहायक होता है।

बाल हेल्दी

अगर आपके बाल कमजोर हो रहे है, तो करी पत्ता पानी पीना चाहिए। यह पत्ता बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है।

स्किन ग्लोइंग

करी पत्ता पानी स्किन के लिए भी बेहतर साबित होता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनता है।

कोलेस्ट्रॉल कम

कोलेस्ट्रॉल की समस्या में भी करी पत्ता पानी फायदेमंद होता है। इसका पानी तेजी से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है।

तनाव कम

नियमित रूप से करी पत्ता पानी पीने से तनाव भी कम होता है। दरअसल, यह पानी मांसपेशियों के नसों को आराम दिलाता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कम उम्र में इन आदतों के कारण घटती है मांसपेशियों की ताकत