क्या आप जानते हैं कि सहजन की फली को सुपरफूड में गिना जाता है? सहजन यानी 'Drumstick' में भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो हमारी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह शरीर को अंदर से हेल्दी और फिट रखने में मदद करता है। आइए जानें सहजन की फली का जूस पीने के फायदे।
सहजन में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होता है। इसकी फली का जूस बनाकर पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और इंफेक्शन से बचाव होता है।
सहजन की फली के जूस में कैल्शियम और फास्फोरस होता है। जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
सहजन की फली का जूस पीने से पेट साफ रहता है। जिससे गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट की दिक्कतों से राहत मिलती है।
सहजन की फली का जूस पीने से खून की सफाई होती है। जिससे स्किन में ग्लो आता है और फेस पर शाइन बनी रहती है।
सहजन की फली के जूस को पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इससे शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
सहजन की फली का जूस पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे तेजी से चर्बी और वजन कम करने में मदद मिलती है और शरीर अंदर से डिटॉक्स होता है।
आप भी इस साल गर्मियों में सहजन की फली का जूस जरूर पिएं और खुद को स्वस्थ रखें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।