लहसुन और प्याज का पानी पीने के 5 फायदे, ऐसे करें सेवन


By Arbaaj16, Feb 2025 12:16 PMnaidunia.com

लहसुन और प्याज का पानी पीने से शरीर को शानदार लाभ मिल सकते हैं। आइए इसके फायदे और सेवन का तरीका जानते है।

लहसुन और प्याज का पानी

एक पैन में पानी डालें और गर्म होने के बाद उसमें लहसुन और प्याज के टुकड़े डालें। अब इस पानी को जब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाएं। फिर छानकर इसका पानी पिएं।

पाचन में सुधार

लहसुन और प्याज का पानी पीने से पाचन में सुधार होने लगता है। दरअसल, इसमें मौजूद तत्व पाचन प्रक्रिया को बेहतर करते हैं।

इम्यूनिटी करे बूस्ट

लहसुन और प्याज का पानी पीने पीने से शरीर में इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।

जोड़ों के दर्द से राहत

जिन लोगों के जोड़ों में दर्द होता है उनको भी लहसुन और प्याज का पानी पीना चाहिए, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

वजन घटाने में मदद

प्याज और लहसुन का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। दरअसल, प्याज में फाइबर की अच्छी मात्रा और कैलोरी कम होती है।

हार्ट की समस्याओं में फायदेमंद

प्याज और लहसुन का पानी पीने से हार्ट से जुड़ी समस्याओं में लाभ मिलता है। दरअसल, इस पानी में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किडनी के मरीजों के लिए दुश्मन हैं ये 5 फल, भूलकर भी न खाएं