फलों का सेवन कई बीमारियों में फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ फल किडनी के रोगियों के लिए दुश्मन माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि किडनी के मरीजों को कौन से 5 फल नहीं खाने चाहिए।
किडनी हमारे शरीर का एक अंग होता है, जिससे जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके मरीजों को 5 फलों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना समस्या बढ़ने लगती है।
किडनी के मरीजों के लिए आड़ू का सेवन दुश्मन माना जाता है। दरअसल, इसमें पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी की समस्या को बढ़ा सकती है।
अगर आप किडनी के मरीज हैं, तो भूलकर भी कच्चा आम न खाएं। कच्चा आम खाने से किडनी के रोगियों को परेशानी हो सकती है।
किडनी के मरीजों को कीवी का सेवन भी कम से कम करना चाहिए, क्योंकि इसमें पोटैशियम होता है। साथ ही, किडनी स्टोन की समस्या भी हो सकती है।
केले का सेवन अधिकतर लोग करते है, लेकिन किडनी के मरीजों को केले का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें पोटैशियम मौजूद होता है।
संतरे किडनी से जुड़ी बीमारियों में नुकसानदायक माना जाता है, क्योंकि संतरा एक हाई पोटैशियम फल है, इसमें मौजूद पोटैशियम की मात्रा किडनी के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
किडनी के रोगी इन 5 फलों का सेवन न करें। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ