दूध में गुलकंद डालकर पीने से मिलते हैं 5 फायदे


By Ram Janam Chauhan27, Mar 2025 02:31 PMnaidunia.com

दूध पोषक तत्वों से भरपूर है, यह बात हम सभी जानते हैं, लेकिन इसे गुलकंद के साथ मिलाकर सेवन करने पर इसकी शक्ति बढ़ सकती है। ऐसे में इसे रोजाना सेवन करने पर शरीर में ये 5 सकारात्मक बदलाव नजर आते हैं।

शरीर को मिलती है ठंडक

गुलकंद की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर में बढ़े हुए तापमान को कंट्रोल करने और गर्मियों में ठंडक पहुंचाने में मददगार है।

पाचन शक्ति होती है बेहतर

अगर आप कब्ज, गैस और अपच जैसी पेट संबंधी बीमारियों से जूझ रहें हैं, तो ऐसे में दूध के साथ गुलकंद मिलाकर सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

तनाव करे दूर

अगर रात में नींद ना आने की समस्या महसूस होती है, तो ऐसे में दूध के साथ गूलकंद का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

स्किन को बनाए ग्लोइंग

दूध और गुलकंद का मिश्रण त्वचा को ग्लोइंग और निखारने में मदद कर सकता है। साथ ही, इससे चेहरे पर मुंहासे भी दूर होते हैं।

शरीर को देता है एनर्जी

गुलकंद कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में इसे दूध के साथ सेवन करने पर शरीर को दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको दूध और गुलकंद से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

आंतों में कमजोरी के 5 लक्षण