आंतों में कमजोरी के 5 लक्षण


By Arbaaj27, Mar 2025 01:57 PMnaidunia.com

पेट की आंतों में कमजोरी होने पर शरीर में 5 लक्षण नजर आने लगते हैं। आइए आंतों में कमजोरी होने पर दिखने वाले 5 लक्षणों को जानते हैं।

आंत कमजोर होने के कारण

आंतों का कमजोर होना खराब खानपान और कमजोर इम्यूनिटी के कारण हो सकती है। साथ ही, तनाव, वायु प्रदूषण,शराब और आनुवंशिकी के कारण भी आंत कमजोर हो सकती है।

भूख न लगना आंतों में कमजोरी का लक्षण

आंत कमजोर होने पर व्यक्ति को भूख पहले के मुकाबले में कम लगने लगती है, जिसके कारण शरीर में थकान और इम्यूनिटी कमजोर भी होती है।

दस्त लगना आंतों में कमजोरी का लक्षण

आंत कमजोर होने पर दस्त की समस्या भी हो सकती है, क्योंकि इंफेक्शन के कारण खाना पचता नहीं और दस्त होने लगते हैं।

जी मिचलाना आंतों में कमजोरी का लक्षण

आंत कमजोर होना का एक लक्षण जी मिचलाना भी माना जाता है। इसके कारण खाने को पचाने वाला एसिड बाधित होता है और व्यक्ति का आहार आंतों में सही तरह से पास नहीं हो जाता।

सुस्ती और थकान आंतों में कमजोरी का लक्षण

अगर आप बिना किसी मेहनत वाले काम को करे ही थकान और सुस्ती महसूस कर रहे हैं, तो यह भी आंतों की कमजोरी का लक्षण हो सकता है।

पेट में ऐंठन आंतों में कमजोरी का लक्षण आंतों में कमजोरी होने के कारण पेट में ऐंठन की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, ऐसा बैड बैक्टीरिया की वजह होता है।

इन पांच लक्षणों से आंतों की कमजोरी का पता लगाता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या कॉफी पीने से गैस बनती है?