हरसिंगार को परिजात भी कहा जाता है, यह एक प्रकार का औषधीय पौधा है, जो महिलाओं के सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
आयुर्वेद में हरसिंगार के पौधे, फूल, पत्ते और छाल का इस्तेमाल कई रोगों के इलाज में किया जाता है। साथ ही, इसका रोजाना चाय बनाकर सेवन करने से कई लाभ मिल सकते हैं।
हरसिंगार की चाय में एंटी-इंफ्मेटरी और कई पोषक तत्व होते हैं, जो दर्द को कम करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
अगर महिलाएं रोजाना हरसिंगार की चाय का सेवन करती हैं, तो इससे पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
हरसिंगार की चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। जिसकी वजह से रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
हरसिंगार में विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं। जिसके कारण बालों को चमकदार और तेजी से बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको हरसिंगार की चाय से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com