कलौंजी का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है। इसमें फाइबर, अमीनो एसिड, विटामिन बी, विटामिन बी 12 और विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण भी होते हैं।
कलौंजी की चाय बनाने के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच कलौंजी डालें। उबालने के बाद उसमें थोड़ा शहद मिलाएं। पानी आधा होने तक पकाएं और हल्का ठंडा करके सेवन करें।
जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है उनके लिए कलौंजी की चाय का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित होता है।
कलौंजी की चाय का सेवन करने से वजन कम होता है। दरअसल, कलौंजी में उच्च फाइबर पाया जाता है, जो शरीर के वजन को कम करने में मददगार होता है।
कलौंजी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर में दर्द और सूजन की समस्या कम होता है। इसकी चाय का सेवन करना चाहिए।
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी कलौंजी की चाय का सेवन लाभकारी साबित होता है। दरअसल, इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
कलौंजी की चाय का सेवन करने से पाचन में भी सुधार होता है। साथ ही, पेट से जुड़ी समस्याओं में भी फायदा मिलता है।