दूध का सेवन सेहत के लिए वरदान माना जाता है, लेकिन उसमें शहद डालकर पिएं, तो अद्भुत फायदे मिल सकते हैं। 1 गिलास दूध में आधा चम्मच शहद डालकर रोजाना सोने से पहले पिएं।
शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट, कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन बी-6, विटामिन सी और एमिनो एसिड पाया जाता है। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, डी, के और ई सहित फॉस्फोरस और मैग्नीशियम पाया जाता है।
शहद वाला दूध पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, क्योंकि इसमें विटामिन-ए, ई और डी पाया जाता है। साथ ही, एंटी-ऑक्सीडेंट भी होता है।
शहद वाला दूध का सेवन करने से स्किन भी ग्लोइंग होती है। इसमें मौजूद गुण स्किन के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।
अगर किसी को रात में जल्दी नींद नहीं आती हैं, तो रोजाना शहद वाला दूध पीना चाहिए। इसका सेवन करने से तनाव कम होता है और अच्छी नींद आती है।
शरीर का वजन कम करने में भी शहद वाला दूध फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, जिससे वजन कम होता है।
शहद वाला दूध हड्डियों के लिए वरदान माना जाता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनता है।