पपीते का सेवन शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही, आप पपीते का जूस भी पिया जा सकता है। पपीते का जूस शरीर को कई फायदे पहुंचता है।
पपीते का जूस विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। पपीते में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम भी काफी अच्छी मात्रा पाया जाता है।
अगर नियमित रूप से पपीते का जूस पीते है, तो शरीर का वजन कम किया जा सकता है। दअरसल, इसमें फाइबर पाया जाता है।
पपीते का जूस पीना पेट के लिए लाभकारी माना जाता है। अगर किसी का पेट साफ नहीं रहता है, तो उसे पपीते का जूस पीना चाहिए।
पपीते का जूस पीने से कैंसर का खतरा कम होता है। दरअसल, पपीते के जूस में लाइकाेपीन नामक तत्व होता है, जो कैंसर की संभावनाओं को कम करता है।
पपीते का जूस पीने से स्किन को भी फायदा मिलता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स हाेता है, जाे त्वचा को लाभ पहुंचाते हैं।
पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को भी पपीते का जूस कम करता है। इसका जूस पीरियड्स अनियमितता और मासिक चक्र संबंधी दूसरी समस्याओं से महिलाओं को निजात दिलाता है।