किन्नू एक फल है, जो सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। रोजाना 1 किन्नू का सेवन पेट से लेकर हड्डियों तक के लिए फायदेमंद होता है।
किन्नू पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई, फाइबर, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं।
अगर आप पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो रोजाना 1 किन्नू का सेवन करना चाहिए। किन्नू मौजूद फाइबर पेट को ठीक रखने में मदद करता है।
हड्डियों के लिए भी किन्नू का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि इस फल में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए रोज 1 किन्नू खाएं।
इम्यूनिटी कमजोर होने से संक्रमण की समस्या होती है। लेकिन रोजाना 1 किन्नू का सेवन करने से इम्यूनिटी कमजोर नहीं रहेगी, क्योंकि इसमें भरपूर विटामिन-सी पाया जाता है।
त्वचा को अंदरूनी तौर पर हेल्दी बनाने के लिए खानपान की जरूरत होती है। किन्नू का सेवन करने से त्वचा हेल्दी रहती है।
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भी किन्नू का सेवन करना चाहिए। इस फल में मौजूद विटामिन्स और खनिज बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।