गैस-कब्ज का काल हैं किचन के ये 5 मसाले


By Ram Janam Chauhan18, Feb 2025 01:38 PMnaidunia.com

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण गैस और कब्ज की समस्या होना आम है। ऐसे में किचन में मौजूद ये 5 चीजें कब्ज से जल्द राहत दिला सकते हैं।

सौंफ गैस में फायदेमंद

सौंफ में गैस और कब्ज को कंट्रोल करने वाले पोषक तत्व होते हैं। इसे सेवन करने के लिए रोजाना सुबह सौंफ को पानी में मिलाकर पिएं।

अजवाइन गैस में फायदेमंद

अजवाइन में थाइमोल मौजूद होता है, जो गैस और कब्ज की समस्या को कम करने में सहायक है। इसे बनाने के लिए रोजाना एक गिलास पानी में अजवाइन मिलाकर सेवन करें।

काली मिर्च गैस में फायदेमंद

काली मिर्च का रोजाना सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसे गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से पेट को स्वस्थ रखने में सहाता मिल सकती है।

अदरक गैस में फायदेमंद

अदरक में डाइजेस्टिव एंजाइम होते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में कारगर है। साथ ही, इसे रोजाना सेवन करने से सेहत को कई लाभ होते हैं।

हींग गैस में फायदेमंद

अगर आपको पेट फूलने, गैस और कब्ज की समस्या है, तो ऐसे में हींग का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए किसी चीज से एलर्जी की समस्या या परेशानी है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

रोजाना 1 किन्नू खाने के 5 फायदे