बेर एक मौसमी फल है, जिसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। आइए जानते हैं कि बेर का सेवन करने से शरीर को कौन से 5 फायदे मिलते हैं?
इस फल में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।
अगर आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, तो बेर का सेवन करना चाहिए। रोजाना 2 बेर का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
बीपी वालों के लिए भी बेर का सेवन फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।
रोजाना 2 बेर का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
ब्लड शुगर के मरीजों को भी रोज 2 बेर खाना चाहिए। बेर में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो शुगर का लेवल बढ़ने से रोकते हैं।
हार्ट के मरीजो को भी बेर का सेवन करना चाहिए। साथ ही, रोजाना 2 बेर का सेवन करने से हार्ट दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।